अल्पसंख्यकों को नहीं चाहिए आरक्षण: जोजफ

0

हिमवाणी

शिमला:
‘आखिर कब बुझेगी यह आग? हम अल्पसंख्यक नहीं। कांग्रेस ने हमें यह जामा पहनाया है। हम किसी से भीख मांगकर अपने जीवन का गुजर-बसर नहीं करना चाहते।’ जी हां यह तर्क है भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव जोजफ वेरी केसरी के। जोजफ आज शिमला में एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उनका आरोप है कि कांग्रेस ने अपने 60 वर्ष के कार्यकाल में अल्पसंख्यकों की भावनाओं के साथ खिलवाड क़िया है।

जोजफ का मानना है कि कांग्रेस ने अपने वोट बैंक की खातिर इस अल्संख्यक समुदाय के साथ भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों को आरक्षण का लॉलीपॉप पकडा कर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें आरक्षण नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास इस समुदाय की एक लाख करोड क़ी संपत्ति पडी है जिसको वह वापस देने का नाम तक नहीं ले रही है। जोजफ ने कहा कि जब तक केंद्र में भाजपा नीत एनडीए की सरकार नहीं आती तब तक अल्पसंख्यकों का कल्याण सुनिश्चित नहीं हो सकता। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश व राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें है जहां पर अल्पसंख्यकों के कल्याण को सुनिश्चित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में अल्पसंख्यक समुदाय की हडपी गई संपत्ति को वापस कर दिया गया है।

उन्होंने कहा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए आरक्षण की नहीं बल्कि एजूकेशन की जरूरत है। जोजफ का आरोप है कि कांग्रेस ने देश को पहले जातिवाद, समुदाय पर बांटा और अब भाषा के आधार पर बांट रही है। प्रदेश में धूमल सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतने कम समय में काफी विकास कार्यों को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही अल्पसंख्यकों के कल्याण के बारे सुदृढ योजनाएं बना सकती है। भाजपा अल्पसंख्यक   मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिलाल अहमद शाह, प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अशोक कपाहटिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Previous articleशामलाघाट में आईपीएच की कार्यप्रणाली से लोग खफा, आंदोलन की धमकी
Next articleVirbhadra’s son takes political lessons; campaigning for father

No posts to display