HIV पर विचार संगोष्ठी
धरमशाला: जुगनु नहीं मशाल चाहिए सभी प्रतिभागियों ने महिलाओं पर HIV का खतरा एवं बचाव विषय पर आयोजित संगोष्ठी के समापन पर यही नारा बुलन्द किया। द कुनाल होटल में संचालित इस संगोष्ठी में प्रतिभागियों ने महिलाओं पर HIV के संभावित खतरे पर चिंता जारी करते हुए इसके बचाव के लिये व्यापक और समग्र कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया। संगोष्ठी में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज पुलिस एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में सक्रिया व क्रियाशील महिलाओं ने शिरकत की।
संगोष्ठि के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए जिला एड्स परियोजना अधिकारी डाॅ॰ आर॰के॰ सूद ने बताया कि HIV के संभावित खतरे से महिलाओं को बचाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है जिसकी मुख्य वजह यौन व्यवहार व निर्णय लेने में महिलाओं की स्थिति गौण है। कंडोम का प्रयोग पुरूषों के व्यवहार व निर्णय पर निर्भर है। महिलाओं की शारीरिक संरचना और उनमें यौन संचारित रोगों की अधिकता होना उन्हें HIV के खतरे के और करीब लाती है।
चर्चा में हिस्सा लेते हुए लोक विज्ञान केन्द्र से इरा सक्सेना और एकल बेटी परिवार संगठन से विमला विश्वप्रेमी ने कहा कि ज्यादातर महिलाएं अपने अधिकारों खासकर यौन व्यवहार को लेकर जागरूक नहीं हैं वह अकसर पति के व्यवहार अनुपालन करती हैं। कंडोम के बारे में बात करना, न तो उन्हें सजग लगता है और न ही वह पति को कंडोम इस्तेमाल करने के लिये बाध्य करने की स्थिति में है।
डाइट से प्राध्यापक नीलम ठाकुर व रंजना ने कहा कि इसके लिए समाज की रूढ़िवादी मान्यताएं भी जिम्मेवार हैं, जिसके अनुसार भावनाओं का इजहार और विचारों की अभिव्यक्ति को रोका जाता है व कम बोलने के संस्कार दिये जाते हैं। मधु कपूर निशा राणा और अनामिका ने भी लिंग भेद को वजह बताया।
मोनिका पठानिया इंदु धीमान शारदा शर्मा आशा धीमान व मानवाधिकार कार्यकर्ता जितेन्द्र राणा ने अपने विचार सांझा करते हुए प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से HIV से महिलाओं को संवेदनशील बताया। उन्होंने कहा कि यदि घर का कोई पुरूष HIV से संक्रमित होता है तो घर की महिलाएं शारीरिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से ज्यादा प्रभावित होती हैं अगर वह पत्नी है तो संक्रमण उसे भी चपेट में ले लेता है। इसी के कारण उसे सामाजिक प्रताड़ना भी सहन करनी पड़ती है व उसके चरित्र पर भी कई सवाल लगाये जाते हैं।
Related Posts
No related posts were found, so here's a consolation prize: IIAS Shimla: A chip of the old block.
The Author
This was written by nirvan on Monday, March 15, 2010, 12:11. nirvan has written 480 posts on this site.












