रिज मैदान पर सोनिया की रैली दो मई को

0

हेमंत शर्मा

शिमलाः अखिल भारतीय कांग्रेस समिति व यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी दो मई को ऐतिहासिक रिज मैदान पर रैली को संबोधित करेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कार्यकर्ता भीड़ जुटाने में लगे हैं। लोकसभा चुनावों के लिए समय कम रहते देख अब राष्ट्रीय नेताओं की चहलकदमी अब शुरू होती जा रही है। ऐसे में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला में हिमाचल की जनता को संबोधित करेंगी और चारों लोकसभा सीटों पर जीत के लिए बिगुल बजाएगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित सोनिया गांधी के दौरे से अब हिमाचल में राजनीतिक सरगर्मियां और भी तेज हो गई हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो सोनिया की रैली के लिए 50 हजार से अधिक लोग पहुंचने की उम्मीद है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह ने सोलन, शिमला तथा सिरमौर जिला के अध्यक्षों को कार्यभार सौंपने हुए भारी से भारी भीड़ जुटाने को कहा है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी की रैली के लिए सोलन, शिमला तथा सिरमौर के कार्यकर्ता शामिल होंगे तथा आम जनता पूरे प्रदेश से भी आएंगे। तूफानी प्रचार को देखते हुए हमीरपुर, मंडी तथा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी व कार्यकर्ता शिमला नहीं आ सकते।

प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह ने बताया कि शिमला के रिज मैदान पर सोनिया की अभूतपूर्व रैली होगी। उन्हाेंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की जीत देखकर पूरी तरह बौखला गई है और मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं। ठाकुर कौल सिंह ने बताया कि शिमला संसदीय क्षेत्र से ही राष्ट्रीय नेता चुनावी बिगुल बजाएंगे। बताया गया कि इस दौरान केंद्रीय विदेश राय मंत्री आनंद शर्मा, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी मोहसिना किदवई, प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह, विपक्ष की नेता विद्या स्टोक्स, शिमला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल भी जनता को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी शिमला रैली के पश्चात अगले दौर में मंडी व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र का भी दौरा करेंगी। प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर के अनुसार कांग्रेस की जीत देखकर भाजपा बौखला गई है। प्रो. धूमल व अन्य भाजपा नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। रिज पर करीब 50 हजार लोग पहुंचेंगे और सोनिया की रैली को अभूतपूर्व बनाएंगे।

Previous articleएससीए ने की शिक्षा बंद, बसों की हवा निकाली
Next articleकर्मचारी करेंगे भाजपा का समर्थन: गोपाल दास वर्मा

No posts to display